हरसोडीह गांव में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट
धनबाद, जून 8 -- बाघमारा थाना क्षेत्र के हरसोडीह गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष के हरसोडीह गांव निवासी चंदन महतो ने बाघमारा पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि वह 4 जून को जितन महतो, ठाकुर महतो व कन्हाई रविदास के साथ अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के विकास महतो, नागेश्वर महतो, मुकेश महतो व शिवप्रसाद महतो ने उन्हें रोक लिया। हॉकी, डंडा से लैस आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि इस रास्ते से गुजरने को मना किए थे, आज हाथ-पैर काट देंगे। इसके बाद सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जब वह वहां से जान बचाकर भागने लगे तो विकास महतो ने चंदन की अंगूली से सोने की अंगूठी छीन ली। आरोपियों ने जान मारने की धमकी भी दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.