सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल मरसड़ा घोरावल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के दिव्या ने 95.40 प्रतिशत, कुमार सार्थक 93.80 प्रतिशत, इंद्रेश कुमार 93.60 प्रतिशत, गौरव दुबे 92.40 प्रतिशत, सी गौरव 91.40 प्रतिशत तथा इच्छा दुबे 90.20 प्रतिशत अंक हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द और प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आकाश सोनी, विपिन सिंह, प्रशान्त दुबे, उमेश जायसवाल, किरन मौर्या, राकेश जायसवाल, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट...