गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सूबे का पहला साहित्य पार्क (लिटरेरी पार्क) हरसेवकपुर वार्ड संख्या 31 में 35 करोड़ रुपये की धनराशि से बनाया जाएगा। जल निगम की संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 42 ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 12 करोड़ 17 लाख अवमुक्त हो गए हैं। उम्मीद है कि मार्च के आखिर तक निर्माण फर्म का चयन शुरू कर काम शुरू कराया जाएगा। साहित्य पार्क का निर्माण राजस्व ग्राम हरसेवकपुर नम्बर-2 में अराजी संख्या 1689 में सिलिंग की 8.50 एकड़ जमीन किया जाएगा। कार्यदाई संस्था को 04.50 एकड़ जमीन पैमाइश कर उपलब्ध कराई जा चुकी है। पार्क गोरखपुर और उसके आस-पास के प्रतिष्ठित महापुरुषों गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा बुद्ध, संत कबीर, परमहंस योगानंद के महान विचारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.