हरसुवार गांव के बंद घर में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी, जून 19 -- हरलाखी, एक संवाददाता। हरसुवार गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम से दिया। पीड़ित गृहस्वामी शीतल झा अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। लेकिन काफी लंबे समय से बीमार रहने के कारण वे इलाज के लिए घर को बंद कर गत 15 जून को अपने पुत्र के साथ पुणे चले गए। इस बीच सुनसान घर को देख चोरों ने पीछे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और चारो कमरे में रखे अलमारी, ट्रंक व दीवान पलंग को तोड़कर एक सोने की अंगूठी, कान के सोने का टॉप्स, चांदी के पायल, फूल के बर्तन व कीमती कपड़े सहित कई बहुमूल्य सामानों को चोरी कर की।
घटना की खोजबीन शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गृहस्वामी के छोटे भाई सुशील झा जब फूल तोड़ने के लिए गए तो मेन गेट टूटा देखा। गृहस्वामी के भाई को घर मे चोरी होने का अंदेशा हो गया और वो अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.