चंडीगढ़।, अगस्त 21 -- पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले धार्मिक ग्रंथों के अनादर से संबंधित बेअदबी जैसा संवेदनशील मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इस बार शिरोमणि अकाली दल (SAD) डिफेंसिव होने के बजाय फ्रंट फुट पर आकर आक्रामक तरीके से हमला कर रही है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सरकार के दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं के लिए एक बार फिर सार्वजनिक रूप से गहरा खेद जताया है। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और पूर्व की कांग्रेस सरकार पर इस गंभीर आरोप भी लगाए हैं। संगरूर में अकाली दल के दिग्गज नेता संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरसिमरत कौर ने कहा, "दुर्भाग्य से हमारे कार्यकाल के दौर...