मोतिहारी, अगस्त 8 -- हरसिद्धि, निज संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत लड़की बंजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जो अपने फुआ के घर पूजा में शामिल होने आई थी। जानकारी के अनुसार, लड़की रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- लड़की अपहरण मामले में केस दर्जपरिजनों की चिंता बाद में स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने पर परिजनों को संदेह हुआ कि कुछ लोगों ने लड़की का अपहरण कर लिया है।इस संबंध में लड़की के फूफा ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में अहिरगावा गांव के नन्दलाल राम, साजन राम, संदीप राम, प्रभा देवी...