मोतिहारी, मार्च 1 -- हरसिद्धि। रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अखिलेश कुशवाहा के आवास पर हुआ। इसमें कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करना था। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजन में अखिलेश कुशवाहा, नीरज शाक्य, संजीव कुमार एवं नितिन मौर्य सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद कुमार ने किया। जबकि अध्यक्षता अखिलेश कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश सिंह कुशवाहा, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र बि...