मोतिहारी, जनवरी 24 -- हरसिद्धि, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के घीवाढार पंचायत के घीवाढार दक्षिण टोला वार्ड नंबर 8 निवासी के पुत्र मुखलाल तिवारी(71) सड़क दुर्घटना में गुरुवार की शाम घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उनकी मौत रास्ते में हो गई। मृतक के पुत्र भीखम तिवारी व स्थानीय मुखिया वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुखलाल तिवारी सेवराहा बाजार से पैदल ही अपने घर आ रहे थे । अरेराज हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर घीवाढार चौक से दक्षिण सरफुद्दीन मियां के बथान के सामने एक बाइक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दी और ये गिरकर बेहोश हो गए। वहीं बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर नेपाली नंबर अंकित है। सूचना पर परिजन घायल को लेकर इलाज के लिए मोतिहारी जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.