मोतिहारी, मार्च 19 -- हरसिद्धि, निसं । हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधी देवराहा बाजार की ओर से आए और सीधे कामता मिश्र के दरवाजे पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। घटना के समय घर में कामता मिश्र की पत्नी व पुत्रियां मौजूद थीं। कामता मिश्र अपने गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर दुकान से घर लौट रहे थे। 30 मार्च 2025 को दिनदहाड़े अपराधियों ने गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर दुकान पर कामता मिश्र को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...