मोतिहारी, मई 10 -- हरसिद्धि । हरसिद्धि प्रखंड के 19 पैक्सों में एक मात्र बैरिया डीह पैक्स द्वारा 29 टन गेहूं की खरीदारी की गई है। शेष 18 पैक्स में गेहूं की खरीदारी शून्य है। सरकार द्वारा निर्धारित दर से कम मूल्य मिलने के कारण किसान गेहूं नहीं दे रहे हैं। सरकार द्वारा गेहूं का दर 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है और अध्यक्षों द्वारा 2200 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात किसानों से कही जा रही है। गेहूं की पैदावार की कमी होने के बावजूद मजबूरीवश किसान खुले बाजार में गेहूं को ओने पौने दाम में बेचने को मजबूर है। व्यापारी घर घर घूम कर नकद पैसे देकर कम दाम में गेहूं खरीद रहे हैं। किसान मनीष सिंह, पप्पू ठाकुर, जगदीश ठाकुर, बिपिन सिंह आदि कहते हैं कि पैक्स अध्यक्षों की मनमानी का शिकार किसान हो रहे हैं। अधिकारी ध्यान दे हीं नहीं रहे हैं। यह भी...