मोतिहारी, फरवरी 26 -- हरसिद्धि । क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा हरसिद्धि के बगल में सड़क के किनारे खड़ी एक महिला से उचक्कों ने बीस हजार रुपए उड़ा लिए। उच्चकों की शिकार हुई महिला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा पंचायत के पड़रिया गांव की निवासी विजय साह की पत्नी संगीता देवी है। घटना गुरुवार के दिन करीब साढ़े बारह बजे की है। रोती चिखती महिला हरसिद्धि थाना पर पहुंचकर नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह से घटना की आप बीती सुनाई एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। पुलिस निरीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा अविनाश कुमार एवं फूल कुमार महलदार को घटना स्थल पर जांच के लिए भेजा। घटना स्थल के अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। दिए आवेदन में महिला ने उल्लेख किया है की वह ग्रामीण बैंक से बीस हजार रुपए की निकासी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.