मोतिहारी, फरवरी 20 -- हरसिद्धि,निसं । हरसिद्धि-अरेराज मुख्य मार्ग स्थित बनछूहुली नहर पुल के समीप देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रामलाल शाह पिता नथुनी शाह, ग्राम सिसवा मलदहिया, थाना पहाड़पुर निवासी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वे साइकिल से बनंछूहुलि बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.