मोतिहारी, मार्च 13 -- हरसिद्धि । हरसिद्धि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात्रि कोटवा के फतुहा एवं हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर में छापेमारी कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के घर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार चोर फतुहा के हरेंद्र साह का पुत्र बिट्टू कुमार व दूसरा मुरारपुर के पन्नालाल साह का पुत्र हरेंद्र साह है। थानाध्यक्ष सह डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि भादा पंचायत के दामोबीरती गांव में पिछले सप्ताह छबीला ठाकुर के घर में चोरों ने तीन मोबाइल व एक साइकिल चुरा लिए थे। जिसे दोनों के घर से बरामद कर लिया गया। जिनका सत्यापन के बाद पीड़ित को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा अविनाश कुमार, शशिभूषण सिंह सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.