मोतिहारी, अप्रैल 3 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने शुक्रवार को समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दामोबीरती एवं बैरियाडीह गांव में छापेमारी कर 155 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दामोबीरती चंवर से डेढ़ सौ लीटर तथा बैरियाडीह के वार्ड नंबर 7 में छापेमारी कर राम प्रसाद चौधरी पिता रामजी चौधरी, निवासी ग्राम बैरियाडीह थाना हरसिद्धि को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसके पास से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। मामले की पुष्टि करते हुए अपर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दामोबीरती में छापेमारी के दौरान तस्कर अशोक सहनी व रंजू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.