मोतिहारी, अप्रैल 2 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरसिद्धि पकड़िया पंचायत स्थित धोबिया टोला में एक दर्दनाक हादसे में 61 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना चंपारण कोल्ड स्टोरेज के पीछे स्थित मैदान की है, जहां महिला बकरी चरा रही थी। मृतका की पहचान धोबिया टोला वार्ड संख्या-2 निवासी मंगनी बैठा की पत्नी राजपति देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह रोज की तरह खेत में बकरी चरा रही थीं, तभी वहां खड़े एक ट्रैक्टर को चालक ने पीछे किया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी और वह ट्रैक्टर लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद आसपास के ग्रामीणों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.