मोतिहारी, फरवरी 13 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर दिवा गश्ती पदाधिकारी परि पूअनि शिखा कुमारी ने सशस्त्र बल के साथ कनछेदवा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कनछेदवा, वार्ड संख्या-4 निवासी राधिका कुंवर के घर से 16 टेट्रा पैक (180 एमएल) विदेशी शराब व लगभग 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.