मोतिहारी, जून 13 -- हरसिद्धि। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के फतुहा गांव निवासी कमलेश मिश्र के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छेड़खानी से संबंधित मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपित से आवश्यक पूछताछ की गई, जिसके उपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छापेमारी अभियान...