मोतिहारी, अप्रैल 30 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड प्रमुख जानकी देवी के विरुद्ध समिति सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को विशेष बैठक उप प्रमुख वसीमा खातून की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड प्रमुख जानकी देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। बीडीओ गुलशन कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग एवं पंचायती राज अधिनियम 2006 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैठक शुरू हुई। विशेष बैठक में 20 समिति सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 18 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में और दो सदस्यों ने विपक्ष में मतदान किया। यह भी पढ़ें- अविश्वास प्रस्ताव लगाने को बीडीओ को सौंपा आवेदन इससे अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। प्रखंड प्रमुख जानकी देवी बैठक में अनुपस्थित थीं। इसका प्रतिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.