मोतिहारी, फरवरी 17 -- हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग की छापेमारी टीम ने विभिन्न पंचायतों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान हरपुर राय, मुरापुर एवं गायघाट पंचायत में छापेमारी की गई, जहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पांच लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। छापेमारी टीम में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नीतीश कुमार के नेतृत्व में मानव बल धर्मेंद्र कुमार, सरफुद्दीन अली, राघव कुमार एवं राजेश कुमार शामिल थे। टीम ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की और अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं की पहचान की। पकड़े गए लोगों में रानी छापरा के राजू साह, पकड़ी चौक के रामजी साह, सरिसवा मुरारपुर की अफसाना खातून, सिंकिन्द्र सहनी तथा गायघाट के ब्रजकिशोर सिंह शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.