हरसिद्धि : प्रखंड प्रमुख का चुनाव 10 जून को
मोतिहारी, मई 31 -- हरसिद्धि, निसं। हरसिद्धि प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह चुनाव आगामी 10 जून को कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मोतिहारी के पीजीआरओ को इस चुनाव का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो पूरे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया है कि 2 जून तक सभी पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव की तिथि की सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने। यह चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग, पटना के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त के निर्देश के आलोक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.