मोतिहारी, फरवरी 1 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत में गंडक पुल से थोड़ी दूर पर नहर के पानी से युवक का शव बरामद हुआ। नहर में शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह डीएसपी ऋषभ कुमार ने दारोगा अनिल कुमार सिंह, अविनाश कुमार व रंजन मंडल को शव बरामदगी के लिये भेजा। शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव बिल्कुल सड़ चुका था और काफी दुर्गन्ध दे रहा था। किसी तरह पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेजा। दारोगा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संभवतः पानी में डूबने के बाद पानी के बहाव के साथ शव यहां आ गया होगा। थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि शव सड़ जाने के कारण मोतिहारी में पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए श्री कृष्ण सिंह मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.