हरसिद्धि : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
मोतिहारी, जून 5 -- हरसिद्धि,निसं,एसं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित भगतहा टोला गांव में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी शिव साह की पत्नी मंजू देवी (46) के रूप में हुई है। वह राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भगतहा टोला में निजी सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थीं। सरपंच मीना देवी व सरपंच प्रतिनिधि अच्छे लाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना को अवगत कराया गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद एसआई रंजन मंडल को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.