मोतिहारी, अप्रैल 4 -- हरसिद्धि। जागापाकड़ भैया टोला निवासी कॉर्पोरेट व्यवसाई सन्नी वर्मा से अपराधियों द्वारा 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। अपराधियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से "राजू रंग" नामक आईडी से सन्नी वर्मा को धमकी भरा संदेश भेजा है। संदेश में साफ तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की गई है और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही 10 अप्रैल तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है कि निर्धारित रकम 10 अप्रैल की रात 10 बजे भादा स्कूल से पहले सड़क किनारे रख दी जाए, अन्यथा 11 अप्रैल को हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी के बाद व्यवसायी सन्नी वर्मा ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में भी उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.