मोतिहारी, फरवरी 17 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। राजस्थान के भिवाड़ी पटाखा विस्फोट कांड में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियारिया वार्ड नम्बर दो के निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र अजीत सिंह उर्फ अभिषेक सिंह 35 वर्ष की मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते हीं घर में कोहराम मच गया है। सगे संबंधियों के साथ ग्रामीणों का जमावड़ा उनके घर पर लगा हुआ है। मौत की सूचना मिलते हीं पिता राजेंद्र सिंह , माता फुलझड़ी देवी ,पत्नी मीना देवी, पुत्र मयंक कुमार 14 वर्ष व अवनीश का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों में चीख पुकार मची है। पत्नी से अभी मौत की बात परिजन छिपा रहे है लेकिन उसे एहसास हो चुका है। वह फुट फुटकर रो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.