मोतिहारी, अगस्त 17 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से छह दिन पूर्व लापता हुई वृद्ध महिला मु. शिवरती देवी (70) का शव शनिवार को भोपतपुर चंवर से बरामद किया गया। चंवर में शव उपलाता देख ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार शिवरती देवी 10 अगस्त की रात से अपने घर से लापता थीं। उनके पुत्र नथुनी साह ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही जगमोहन साह, रंगीला साह, पप्पू साह सहित सात लोगों ने उनकी मां का अपहरण कर लिया है तथा उनकी हत्या किए जाने की आशंका भी जताई थी। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवा...