दरभंगा, अप्रैल 3 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव के जिवछार टोल पर गुरुवार की शाम को रामबहादुर सहनी के घर में चाय बनाने के दौरान रसोई गैस पाइप लीक होने के कारण आग लगने से देखते ही देखते में तीन लोगों का घर जलकर राख हो गये। बताया जाता है कि रायबहादुर सहनी सपरिवार खेत से गेहूं की कटाई कर लौटा था। इसके बाद उसकी पत्नी गैस चूल्हे पर चाय बनाने लगी। इसी क्रम में अचानक चूल्हे से पाईप निकल गई। स्थिति देख महिला शोर मचाते हुए बाहर भागी। जब तक लोग जमा हुए, आग की लपटों ने घरों को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते में आग ने भयानक रूप ले लिया। गैस सिलेंडर के फटने डर से लोग दूर भागे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।कुछ ही पल में सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया, लेकिन गैस की मात्रा कम 2होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। इस अग्निकांड में रायबहादुर...