मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मीनापुर। हरशेर में बूढ़ी गंडक नदी के समीप पुराने घाट पर सिवाइपट्टी पुलिस ने देसी शराब बनाने की फैक्ट्री को ध्वस्त किया। पुलिस ने मौके से 30 लीटर‌ चुलाई शराब के साथ 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। गैस सिलेंडर, चूल्हा व शराब बनाने की अन्य समाग्री जब्त कर ली गई। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने हरशेर निवासी श्याम सहनी सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...