बोकारो, मई 7 -- चास चेक पोस्ट निवासी सियाराम शरण के लिखित शिकायत पर चास पुलिस ने गुरुवार को मारपीट का प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में सौरभ हेमका सुमित हेमका श्याम हेमका व अन्य को आरोपी बनाया गया है। सूचक अपने जमीन पर काम कर रहा था। इस बीच आरोपी हरवे हथियार के साथ लैस होकर आए और मारपीट करने लगे जमीन पर काम करने से रोका। जाते हुए सोने का चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...