हरविंदर सिंह थाईलैंड में गुरमत प्रचार के लिए सम्मानित
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- युवा सिख धर्म प्रचारक और विचारक ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को थाईलैंड के बैंकॉक में गुरमत प्रचार के लिए सम्मानित किया गया। दो माह के बैंकॉक प्रवास के बाद वे शनिवार को स्वदेश लौट आए। उन्होंने बताया कि बैंकॉक में रह रहे प्रवासी सिखों का सिखी, गुरबाणी और गुरमत के प्रति लगाव तथा सम्मान देखकर उन्हें संतुष्टि हुई। गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष कुलवंत सिंह, रविंदरपाल सिंह और भूपिंदर सिंह ने उन्हें सिरोपा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हरविंदर सिंह ने चरणसणीत्वोंग स्थित गुरु नानक सेंटर एसोसिएशन गुरुद्वारा साहिब में 25 मई से 25 जुलाई तक संगत के बीच गुरमत प्रचार और रहत मर्यादा का प्रचार किया। यह भी पढ़ें- गुरु गोविंद सिंह के नाम पर सिक्स लेन गंगा पुल करने को लेकर पहुंचा जत्था
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.