प्रयागराज, मार्च 1 -- हरवारा में दो भाई और उनके दोस्त पर रॉड, लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में तीनों जख्मी हो गए। आरोप है कि कार से कुचलने का भी प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सूरज, मकुल सोनकर, दीपक व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। धूमनगंज क्षेत्र के हरवारा निवासी मोहम्मद अली उर्फ मुन्ना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की रात वह अपने भाई नवी अहमद को बुलाने गए थे। आरोप है कि वहां पर पहले से ही मौजूद आरोपियों ने लोहे की राड, लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। उसका भाई बचाने आया तो उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया। यहां तक कि दोस्त ने बीच-बचाव किया, तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...