हरला पुलिस ने लापता युवक का शव बरामद किया
बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दो दिन से लापता युवक हरला थाना क्षेत्र के लेवाटांड़ निवासी चंद्रभानु मोदी (44) का शव बुधवार की सुबह अयोध्या नगर से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने दुर्गंध मिलने के बाद पास गए तो शव देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना हरला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही आसपास के लोगों से पहचान कराया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि वह अर्द्धविक्षिप्त था और हर रोज शराब का सेवन करता था। दो दिन पूर्व वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन नहीं मिलने पर हरला पुलिस को सूचित किया गया था। परिजनों का बयान लेने के बाद पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.