मधुबनी, जून 17 -- हरलाखी,एक संवाददाता। उमगाँव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क किनारे हरलाखी थाना क्षेत्र के हुर्राही चौक पर मंगलवार आधी रात भीषण आग लगने से पांच दुकानें और एक आवासीय घर जलकर राख हो गए। आग लगने से अनाज,गहने, फर्नीचर, नकदी, बर्तन, पंखे, कागजात, मोबाइल सहित सभी घरेलू सामान व दुकानों के अभी सामान जल गए। सभी दुकानें और आवासीय घर एस्बेस्टस के बने हुए थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना बेनीपट्टी-उमगाँव मार्ग पर स्थित हुर्राही चौक पर मंगलवार रात करीब 12 बजे हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने के कारणों फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं तो कुछ लोग इसे साजिश भी बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही...