मधुबनी, जून 15 -- हरलाखी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में जीविका दीदियों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, सीएलएफ एवं बीपीआईयू स्तर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जीविका के बीपीएम पवन कुमार, एलएचएस राजेश कुमार, ऑफिस असिस्टेंट अभिलाषा कुमारी समेत बीपीआईयू के कर्मी एवं जीविका दीदियां उपस्थित रही। कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में स्वास्थ्य, योग एवं बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- हरलाख...