मधुबनी, जून 2 -- हरलाखी। प्रखंड क्षेत्र के गंगौर में पार्टी के नेता ललन कुशवाहा के आवास पर मंगलवार को जनसुराज पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरलाखी और मधवापुर दोनों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार कर्ण ने की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के सुन्दर बिहार के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। नेताओं ने एकजुट होकर जनता के बीच जाने और पार्टी के विजन को मजबूती से रखने पर सहमति जताई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायत चुनाव और पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव सरकार के 6 माह के कामकाज पर जनमत संग्रह होगा: प्रशांत किशोर बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव ...