रांची, मार्च 13 -- रांची। हरमू निवासी रामकृपाल चौधरी (80 वर्ष) लापता हो गए हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अरगोड़ा थाना में दर्ज की गई है। राजीव चंद्र की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 12 मार्च को दोपहर करीब एक बजे उनके पिता घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस बुजुर्ग की खोजबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.