रांची, अप्रैल 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में सोमवार को वरुथिनी एकादशी पर विशेष अनुष्ठान हुए। दैनिक पूजा के बाद संगठन की ओर से खाटू नरेश का रंग-बिरंगे फूलों से मनोहारी शृंगार हुआ। इसमें मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान एवं श्याम सुंदर शर्मा ने भागीदारी निभाई। शृंगार आरती के बाद पूजा-अर्चना हुई। रात में मंडल के सदस्य आनंद चौधरी और ममता चौधरी द्वारा अखंड ज्योति प्रज्जवलित किए जाने के बाद संकीर्तन आरंभ हुआ। मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढंढ़ानियां ने गणेश वंदना से भजन-कीर्तन आरंभ किया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों-श्यामसुंदर शर्मा, राजेश चौधरी, अनुज मोदी, प्रवीण अग्रवाल, वंदन, सलज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल ने बाबा के दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत की।एकादशी यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.