हरमू मैदान में विश्वकर्मा शिल्पकार मेला 20 से, ब्रोशर का विमोचन
रांची, अगस्त 20 -- रांची। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज द्वारा हरमू मैदान में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेले के ब्रोशर का विमोचन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि यह मेला शिल्पकारों व कारीगरों की प्रतिभा को मंच देने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में मददगार होगा। वहीं, समाज के अध्यक्ष विकास राणा ने विलुप्त होती पारंपरिक शिल्पकलाओं के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, शंकर विश्वकर्मा, संजय शर्मा, कृष्णा राम, रतन शर्मा, बालेश्वर राणा, जयप्रकाश शर्मा, रामरतन शर्मा, संतान शर्मा, राजकुमार शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हरमू मैदान में ट्रेड एक्सपो शुरू, 22 राज्यों के उत्पाद बने आकर्षण
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.