हरमू मैदान में ट्रेड एक्सपो 30 तक
रांची, अगस्त 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू मैदान में आयोजित ट्रेड एक्सपो 30 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। एक्सपो प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक चल रहा है। 150 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें 22 राज्यों के हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर और फर्नीचर समेत विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, बंगाल की जामदानी साड़ी, बनारसी साड़ी, लखनवी चिकन, कश्मीरी शॉल, भागलपुरी सिल्क, भदोई के कारपेट, हैदराबाद-कोलकाता के फर्नीचर, कानपुर के लेदर उत्पाद और आर्टिफिशियल ज्वेलरी आकर्षण का केंद्र हैं। आयोजकों के अनुसार एक्सपो में फूड स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन जागृति फाउंडेशन की ओर से किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.