हरमू में दोबारा स्थापित किया जाएगा आंबेडकर पार्क
रांची, सितम्बर 8 -- रांची। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा का प्रांतीय बैठक सोमवार को हुई। आयोजन महासचिव सरजीत मिर्धा के आवास रेंडो पतरातू में हुई। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इसमें हरमू स्थित आंबेडकर पार्क का दोबारा स्थापना करने, अनुसूचित जाति बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण, अनुसूचित जातियों पर हो रहे शोषण और अत्याचार पर गंभीरता से विचार किया गया। जानकारी दी गई कि 13 सितंबर दोपहर 12 बजे से महासभा की बैठक प्रधान कार्यालय चुटिया में होगी। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष आरपी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष द्वारिका दास, प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश रवि, नंद किशोर राम, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ सोहन राम, प्रांतीय संगठन सचिव प्रभु शंकर राम, आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.