हरमू में एचडीएफसी बैंक के तीसरे बैक ऑफिस का शुभारंभ
रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को हरमू रोड स्थित पंचवती टावर में झारखंड में अपने तीसरे बैक ऑफिस का शुभारंभ किया। उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया। मौके पर बैंक के बिहार, झारखंड व ओडिशा के रीजनल हेड कुमार अभिषेक, जोनल हेड नितेश नारायण चौधरी समेत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में बैंक के तीसरे बैक ऑफिस की शुरुआत बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे लोगों और कारोबारियों को बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार और करियर के अवसर भी बढ़ेंगे। कुमार अभिषेक ने कहा कि नया बैक ऑफिस बैंक की परिचालन क्षमता को मजबूत करेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक अवसर उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.