रांची, जनवरी 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की ओर से हरमू नदी की सफाई का काम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस क्रम में निगम के सौ सफाई मित्रों को आधुनिक मशीन व संसाधन से सहयोग मिला। सफाई कर्मियों ने नदी से करीब 40 ट्रैक्टर ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक, गाद एवं अन्य तरह के कचरे को बाहर निकाला। निगम की ओर से आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की प्रमुख जलधारा के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के क्रम में हरमू नदी की सफाई का कार्य हो रहा है। सफाई अभियान को राजधानी रांची को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। शहरवासियों से सहभागिता का आह्वान रांची नगर निगम की ओर से शहरवासियों से हरमू नदी में किसी भी प्रकार का कचरा, गंदा पानी या अपशिष्ट नहीं डालने का आह्वान किया गया है। बताया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.