रांची, मार्च 21 -- रांची। हरमू स्थित देशावली सरना स्थल पर शुक्रवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सरहुल पूजा संपन्न हुई। अनुष्ठान की अगुवाई हरमू मौजा के पाहन बाहा तिग्गा, पईनभोरा दशरथ बेक और महतो सुमित गाड़ी ने की। पूजा की शुरुआत सरना स्थल की भव्य परिक्रमा के साथ हुई, जिसके पश्चात पुराने सरना झंडे को उतारकर नया झंडा स्थापित किया गया। इस अवसर पर पाहन ने एक दिन पूर्व रखे गए घड़े के जल स्तर का अवलोकन कर इस वर्ष राज्य में अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की। परंपरा के अनुसार, पाहन, महतो और पईभोरा को उसी पवित्र जल से स्नान कराया गया। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं के जूड़े और पुरुषों के कानों में सरई फूल खोंसा गया तथा नए फल अर्पित किए गए।पाहन द्वारा सभी घरों के लिए सरना झंडा वितरित किया गया, जिसके बाद मांदर की थाप पर सरहुल गीतों के साथ सामूहिक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.