रांची, मई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर करम चौक के पास छापेमारी कर चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें सहदेव तिग्गा, अंकित खलखो, रवि लकड़ा और संदीप कुमार उर्फ बबलू शामिल हैं। सभी आरोपी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने यूएसए मेड ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन, दो गोली और मोबाइल बरामद किया है। कोतवाली एएसपी निखिल राय ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगानगर करम चौक के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद कोतवाली एएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सोमवार की शाम छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इन आरोपियों के पास...