हरमू और सर्कुलर रोड से हटा अवैध अतिक्रमण, ठेले जब्त
रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हरमू नदी पुल (लाह कोठी), हरमू बाजार मार्ग, सर्कुलर रोड और वर्धमान कंपाउंड क्षेत्रों में सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों और अस्थायी ढांचों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच ठेलों को जब्त किया और बांस-बल्ली से बने कई अस्थायी निर्माणों को हटाकर रास्ता साफ कराया। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों, नालियों और सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- रांची में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, जमींदोज कर दी गई 5 दुकानें; जुर्माना भी लगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.