रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में जलाशयों के संरक्षण, पुनर्जीवन और समग्र प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) के तहत पहल की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) और नियुक्त कंसल्टेंट की टीम ने नगर आयुक्त सुशांत गौरव से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान यूआरएमपी के तहत निर्धारित इंडिकेटर्स, परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता और फील्ड विजिट की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। नगर आयुक्त ने योजना को शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी जल स्रोतों का संरक्षण न केवल पर्या...