हरमनप्रीत कौर ने मोहिंदर अमरनाथ को पछाड़ा, विराट कोहली बच गए; ODI में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने रविवार को वडोदरा के मैदान पर 121 गेंदों में 126 रन बनाए, जिसमें 15 चौके सामिल हैं। यह उनके वनडे करियर का आठवां शतक था। उन्होंने प्रतिका रावल (61) के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 और दीप्ति शर्मा (नाबाद 106) के संग पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की पार्टनरशिप की। भारत ने 328/6 का स्कोर बनाया और 121 रनों से जीत दर्ज की। हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीयों (पुरुष/महिला) की लिस्ट में टॉप 5 में पहुंच गई हैं।अमरनाथ को पछाड़ा, कोहली बच गए हरमनप्रीत ने 37 साल और 231 दिन की उम्र में शतक ठोका है। पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने 37 साल 185 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.