नई दिल्ली, जून 14 -- भारत की क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक पॉलिसी जारी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी इसे फॉलो किया। हरमनप्रीत ने रविवार को पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने टॉस के दौरान फातिमा को इग्नोर किया। भारत ने बर्मिंघम के मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने किसी भी स्तर के मैच में पाकिस्तान की कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया है। यह सिलसिला 2025 में एशिया कप से शुरू हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी यही नीति अपनाई। पिछले साल महिला वर्ल्ड कप में भी हरमनप्रीत ने फातिमा से हाथ नहीं मिलाया था।टॉस जीतने के बाद क्या बोलीं हरमनप्रीत? मैच से एक द...