डरबन, अप्रैल 19 -- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में शिकस्त मिलने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के मुश्किल दौर से गुजरने को स्वीकार करते हुए कहा कि टीम एकजुट रहते हुए वापसी करेगी। भारत को रविवार को डरबन में खेले गए दूसरे मैच में आठ विकेट से शिकस्त मिली। इस हार से टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के आक्रामक 57 रन के बावजूद भारतीय टीम 147 रन पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।'हमारी दस ओवरों में बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही' हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''मुश्किल समय है। हमें एक टीम के रूप में एकजुट रहने की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, ''उम्मीद है कि हम (तीसरे मैच के लिए) सकारात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.