हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के बेहद करीब, अब तक महिला क्रिकेटर तो दूर, पुरुष भी नहीं कर पाए हैं ऐसा
नई दिल्ली, जून 3 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पछाड़कर ये उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा वह एक ऐसी उपलब्धि से महज 3 मैच दूर हैं, जिसे अब तक किसी महिला क्रिकेटर को तो छोड़िए, किसी पुरुष क्रिकेटर तक ने हासिल नहीं किए हैं। ये उपलब्धि होगी 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने की।हरमनप्रीत कौर ने सूजी बेट्स को पछाड़ा हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरने के साथ ही सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला का गौरव हासिल कर लिया। यह उनका 368वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। अपने अब तक के 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में हरमनप्रीत कौर ने 7 टेस्ट मैच, 164 ओडीआई और 197 टी20 इंटरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.