हरभजवाला में बंद मकान से गहने और नकदी चोरी
देहरादून, जून 17 -- हरभजवाला में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने के गहने और नकदी चुराकर ले गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरभजवाला की रहने वाली कामिनी नेगी पत्नी दिनेश नेगी ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीते 12 जून को वह अपने परिवार के साथ किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं। वापस लौटे तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के कमरों में सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जब उन्होंने अलमारी और सेफ चेक की तो पता चला कि घर में रखे सोने के गहने और नकदी चोरी हो चुकी थी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.